Friday, February 10, 2023

मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल व हरियाणा

 प्रैस विज्ञप्ति    दिनांक 10 फरवरी 2023 

*मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाए जाने व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर झज्जर में जोरदार प्रदर्शन।*

*21 फरवरी को जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देंगे ज्ञापन।*

 

आज झज्जर में सामाजिक संगठनों, किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र, नौजवान, महिला व खाप पंचायतों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह सभी लोग जहानआरा बाग में इक्ट्ठा हुए और सभा का आयोजन किया। वहां से जुलूस की शक्ल में पुरे शहर में नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। जहां पुलिस के साथ हल्की झड़प हुई। बाद में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि रुचिका गिरहोत्रा केस में अति सराहनीय भूमिका अदा करने वाली मधु आनंद जो आज के दिन अपने पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया में थी उन्होंने भी मेल द्वारा इस आंदोलन को अपना भरपूर समर्थन व्यक्त किया। 

गौरतलब है कि झज्जर जिला के फतेहपुरी गांव की बेटी बेहद प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व जूनियर कोच ने 31 दिसंबर 2022 को हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा यौन उत्पीडन करने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में सभी ढंग से जांच सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाया जाए और गिरफ्तारी की जाए। परन्तु अफसोस की बात है कि आरोपी मंत्री को ना तो मंत्री मंडल से हटाया गया है और ना ही गिरफ्तारी की गई है। उन्हें केवल खेल मंत्रालय से हटाया गया है।   राज्य सरकार की यह कार्रवाई ना तो न्याय की सुनिश्चितता के लिए प्रयाप्त है और ना ही कानून के अनुरूप है। 

 आरोपी संदीप सिंह मंत्री जैसे बेहद प्रभावशाली पद रहते हुए तमाम जांच को प्रभावित कर रहे हैं और हमारी होनहार बेटी व उसके परिवार का जीवन दूभर किए हुए हैं। आरोपी मंत्री संदीप सिंह के कहने से हरियाणा सरकार ने एसआईटी गठित की है जो जहां-जहां लड़की पढ़ी है या रही है वहां-वहां  जाकर उसके चरित्र की जांच कर रही है। लड़की को लांछित करने, पुलिस सुरक्षा देने के नाम पर मानसिक तौर पर उत्पीड़ित करने, मुंह बंद करने के लिए करोड़ों रुपए का ऑफर देने और धमकियां देने का दौर लगातार जारी है। राज्य की भाजपा सरकार व तमाम सरकारी मशीनरी उत्पीड़ित को न्याय के लिए आश्वस्त करने की बजाए आरोपी मंत्री संदीप सिंह के साथ खड़ी नजर आ रही है। खुद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जांच प्रक्रिया के बीच में जांच को प्रभावित करने के इरादे से शिकायतकर्ता खिलाड़ी के आरोपों को अनर्गल बता चुके हैं । मुख्यमंत्री का यह बयान पद और गोपनीयता की शपथ का सीधा-सीधा उल्लंघन है। 26 जनवरी को राष्ट्र ध्वज तिरंगे और गणतंत्र दिवस की गरिमा को ताक में रखकर आरोपी मंत्री संदीप सिंह से झंडारोहण करवाया गया है। राज्य की भाजपा सरकार के इस रवैए के खिलाफ आज लोगों ने सड़कों पर उतर कर रोष जताया। 

कार्यक्रम में जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहगल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व भीम अवार्डी खिलाड़ी जगमति सांगवान, एनसीपी की छात्र विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दुहन जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा, कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया,  शिक्षा डागर के पिता हरपाल सिंह डागर, धनखड़ खाप के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कॉमरेड इंद्रजीत सिंह, किसान सभा के राज्य सचिव सुमित, उपाध्यक्ष प्रीत सिंह, गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया,  रोशनलाल पंचगामा, बिहरोड खाप के प्रधान कपुर, डागर खाप और किसान यूनियन से वीरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, कादियान खाप के प्रधान बिल्लू , सचिव ओमप्रकाश, प्रवक्ता ब्रह्मानंद, सहरावत खाप के अध्यक्ष वीरेंद्र, तपा 17 प्रधान राम भगत जाखड़, सालावास तपाक रणबीर साहब, जयदीप झाड़ली, किसान यूनियन की ममता कादियान, सीटू के राज्य महासचिव जयभगवान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, सतबीर सिंह, आशा वर्कर्स यूनियन की नेता किरण, प्रवेश, अनीता, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की राज्य अध्यक्ष सरोज दुजाना, सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामबीर, जयपाल गुड्डा, एआई केकेएमएस के नेता जयकरण मांडोठी अनूप सिंह मातनहेल, एडवोकेट राजेंद्र सिंह, इंटक से सुरजीत गुलिया, एटक से राजवीर सिंह, नागरिक मंच रोहतक के संयोजक लाभ सिंह हुड्डा, पीजीआईएमएस रोहतक से रिटायर्ड सर्जन ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष डॉ आर एस दहिया, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष कामरेड रामकिशन, एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन से कैप्टन शमशेर मलिक,  पटवारी कानूनगो प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला पार्षद सोमल, योगेश, अनिल, अमित, परवीन फोर्ड,  सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सोनू ढाकला, काला प्रधान, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के रामचंद्र सिवाच, विनोद भारद्वाज, चौकीदार यूनियन के राज्य अध्यक्ष कलीराम, राजेंद्र, नरेश, पूर्व सरपंच उर्मिला गांग्टान, हरियाणा पेंशनर समाज के अध्यक्ष व पूर्व डीएसओ राजवीर सिंह बजाड़, स्वराज इंडिया से डॉक्टर राम कुमार, सुरेंद्र सिवाच, रोडवेज यूनियन के विजय माजरा, नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता संदीप आदि ने सम्बोधित किया।

*मुख्य मांगें*

  1.पीड़िता को पुरी सुरक्षा, संबल और करुणामय  व्यवहार मिले।

  2 . मंत्री संदीप सिंह को तुरंत मंत्रिमंडल व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाते हुए गिरफ्तार किया जाए ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो पाए।

3. पीड़िता को दोषी ठहराने वाले  अपने आपत्तिजनक बयानों को मुख्यमंत्री वापस लेते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। 

4 . पुरे मामले की जांच माननीय पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की निगरानी में करवाई जाए। 

5. विधानसभा की उचित समिति, मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आचरण पर समुचित कार्रवाई करे।

6. 26 जनवरी को मंत्री संदीप सिंह से झंडारोहण करवाने का सामने से विरोध करने वाली महिला को घसीटने वाले पुरुष पुलिसकर्मियों और मंत्री के गुर्गों पर कड़ी कार्रवाई हो। 

7. पीड़िता की सुरक्षा का समुचित प्रबंध हो और रहने के लिए सरकारी क्वार्टर्स में व्यवस्था हो। धमकी देने वाले व लांछित करने वाले खेल विभाग के अधिकारी  को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 

8.खेलों से संबंधित संस्थाओं की लोकतांत्रिक एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली सुनिश्चित की जाए और विभिन्न संघों के अध्यक्ष महासचिव पदों पर भूतपूर्व खिलाड़ियों की ही तैनाती हो।

9. खिलाड़ी लड़कियों के लिए खेल का स्वस्थ, सुरक्षित और प्रोत्साहन का वातावरण निर्मित हो।

10. खेल संघों व सभी कार्यस्थलों पर कानून अनुसार यौन हिंसा विरोधी कमेटियां गठित की जाएं। 

जारीकर्ता

सविता

राज्य अध्यक्ष

जनवादी महिला समिति 

09416974185