Monday, March 18, 2024

आज के दौर का समय

 

आज के दौर का समय

1 फासीवादी आरएसएस द्वारा अपने

हिंदुत्ववादी सांप्रदायिकता के एजेंडे का आकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाया जाना जारी है।

2. कॉर्पोरेट सांप्रदायिक गठनजोड़ ,घोर उदारवादी सुधारों को चला रहा है।

3. दरबारी पूंजीवाद को आगे बढ़ाया जा रहा है और राष्ट्रीय परिसंम्पतियों को लूटा जा रहा है।

4. राजनीतिक भ्रष्टाचार के वैश्वीकरण के साथ-साथ, मुकम्मल तानाशाही को कायम किया जा रहा है।

5. भारतीय संविधान पर हमला किया जा रहा है। संविधान के अंतर्गत स्थापित की गई सभी स्वतंत्रत वैधानिक संस्थाओं पर भीषण हमला हो रहा है।

6. केंद्रीय एजेंसियां सत्ताधारी पार्टी के एजेंडों को आगे बढ़ाने और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को निशाना बनाने का हथियार बन गई हैं

7.भारत एक अधीनस्थ सहयोगी के रूप में, अमेरिकी साम्राज्यवादी वैश्विक रणनीति के साथ और ज्यादा अभिन्न होता जा रहा है।

8. वैश्विक पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के लिए आगे के आसार अनिश्चित बने हुए हैं वैश्विक वृद्धि को 2023 में 2.5% पर सीमित होने की संभावना है

9.अमेरिका के तीन बैंक दिवालिया हो गए हैं। ब्याज की दरें बढ़ाई गई हैं।

10. यूक्रेन युद्ध का असर -आर्थिक संकट के बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण कारक है।

11. गैर डालरीकरण- रूस ने भुगतान डॉलर से काटकर रूसी रूबल में मोड़ दिया है।

12. कृत्रिम मेधा- कृति मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) का एक औजार। के रूप में विकास इसलिए किया गया है ताकि यह उत्पादन प्रक्रियाओं में शारीरिक बौद्धिक श्रम की जगह ले सके जिससे पूंजीवाद के अंतर्गत मुनाफे के अधिकतम किए जाने को और आगे ले जाया जा सके।

13. विश्व भर में बढ़ती विरोध कार्यवाहियां-- वास्तविक मजदूरी के सिकुड़ने, बढ़ती बेरोजगारी तथा बढ़ते जीवनयापन खर्चों के संकट के खिलाफ मेहनतकश जनता का प्रतिरोध पूरे यूरोप में बढ़ रहा है। जर्मनी, बेल्जियम , बुल्गारिया स्लोवाकिया, इटली, पोलैंड, चेक गणराज्य तथा स्पेन में विरोध कार्यवाही हुई हैं। यूके  पुर्तगाल , ग्रीस आदि में भी 

16 फरवरी के लिए

1. किसान मजदूर के से किए गए विश्वास घात के लिए भाजपा को सबक सिखाओ।

2. फैमिली आईडी और ऑनलाइन के बहाने से गरीबों के हकों  पर डाका डालना बंद करो 3. मजदूरों की दिहाड़ी मारने  वालों पर सख्त कार्रवाई करो

4. रेहड़ी पटड़ी वालों को उजाड़ना बंद करो 5. मनरेगा में 200 दिन काम दिहाड़ी  600 रूपये दो

6. सभी फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी हो

7. चार लेबर कोड्स स्कूल और बिजली बिल 2022 वापस लो

8. सभी बेरोजगारों को रोजगार, न्यूनतम वेतन 26000 रूपये दो

9. शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, आवास की गारंटी दो

10. स्कीम वर्कर्स कर्मियों को पक्का करो

11. निजीकरण और ठेका प्रथा पर रोक लगाओ

12. किसानों मजदूरों का कर्ज माफ करो

13. निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड समेत सभी कल्याण बोर्ड को मजबूत

करो लंबित सुविधा दो

14. हिट एंड रन का काला कानून वापस लो,

 सभी ट्रांसपोर्ट वर्गों के लिए बोर्ड का गठन करो

15. विकलांग अधिकार कानून 2016 लागू करो

16. खेल मैदानों , पार्कों सार्वजनिक शौचालयों  के रख रखाव में सुधार करो

17. ट्रांसजेंडरों को नौकरियों में आरक्षण देते हुए मुख्यधारा में शामिल करो

18. शहर में लोकल बसों की सेवा बढ़ाई जाए

19. बन्दरों, कुत्तों आवारा पशुओं से निजात दिलाओ

20. महिलाओं, दलितों अन्य कमजोर तबकों के विकास के

 लिए बने कानून योजनाएं मूल भावना के हिसाब से लागू की जाएं

21. पक्का काम -पक्की नौकरी नीति लागू करो

22. ठेका प्रथा कौशल रोजगार बन्द करो

23. बाहरी कालोनियों को रेगुलर करो

 

26 फरवरी को अपने काम छोड़कर प्रतिरोध प्रदर्शन में

शामिल होने की अपील।

No comments:

Post a Comment