Thursday, February 9, 2023

प्रेस विज्ञप्ति

 प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 12 जनवरी 2023 विवेकानंद जयंती के अवसर पर नागरिक मंच ,रोहतक के संयुक्त तत्वाधान में दर्जनों संगठनों ने महिला कोच को न्याय दिलवाने के लिए अंबेडकर चौक से मेडिकल मोड़ तक मार्च निकाला। मार्च में 150 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।अंबेडकर चौक पर जमकर नारेबाज़ी करते हुए सगठनों ने मंत्री को बर्खास्त करके तेज़ी से जांच पूरी करने की मांग उठाई। सभा का आरम्भ करते हुए नागरिक मंच की ओर से लाभ सिंह हुडा ने सरकार से महिला कोच के साथ न्याय करके विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया। जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष मनीषा ने महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के लिए सरकार के रुख को जिमेदार बताया। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महासचिव सुमित ने महिला कोच के लिए किसानों के समर्थन की बात की। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकिशन ने इसे महिला    कर्मचारियों का उत्पीड़न बताया। नागरिक मंच की ओर से बोलते हुए प्रोफेसर प्रमोद गौरी ने कहा कि यह सरकार युवा दिवस मना रही है लेकिन युवा लड़कियों और महिलाओं का शोषण करवा रही है। विवेकानंद महिलाओं और दलित समाज की उन्नति की बात करते थे। दिशा छात्र मंच से इंद्रजीत ने देश में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर की। डाक्टर रणबीर दहिया ने महिला कोच की सुरक्षा हटा लेने को सरकार की ओर से अपराध को संरक्षण देने की कार्यवाही बताया। मार्च को कप्तान शमशेर सिंह मलिक, अमित, हरीश, सुशीला,वीरेंद्र हुडा आदि ने भी संबोधित किया। इन वक्ताओं ने एक्स सर्विस मैन लीग, ए आई डी एस ओ , एस एफ आई, किसान प्रतिष्ठा मंच की ओर से न्याय की मांग की। तमाम संगठनों ने महिला कोच को न्याय मिलने तक आंदोलन की कार्यवाहियां जारी रखने का एलान किया।
जारी कर्ता
प्रमोद गौरी
नागरिक मंच रोहतक।
Some more to add pl
आज नागरिक मंच रोहतक के आह्वान पर हरियाणा के खेल मंत्री की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर किए गए परोटेस्ट मार्च में भारी संख्या में भाग लेने वाले अन्य छात्रों, महिलाओं, दलितों, किसानों युवाओं,मजदूरों,पूर्व सैनिकों, रिटायर्ड कर्मचारी आदि संगठनों ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग के अलावा संदीप सिंह को हरियाणा ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष से भी तुरन्त हटाए जाने की मांग करी है।

No comments:

Post a Comment